My First Blog Post

My First Post

वर्ष 2018 के लिए अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (66वां) के लिए चुना गया है. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है जिसे प्रतिवर्ष राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाता है. यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है https://amzn.to/2FEtzCD

भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार, भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के के नाम पर दिया है. यह पुरस्कार 1969 में भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया था. यह पुरस्कार  सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित संगठन फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिवर्ष दिया जाता है. यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है

वर्तमान में इस पुरस्कार के अंतर्गत विजेता को दस लाख रुपये नकद, स्वर्ण कमल पदक व एक शाल प्रदान की जाती है. राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के लिए आयोजित 17वें समारोह में पहली बार यह सम्मान अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया था. और वर्तमान में यह पुरस्कार अभिनेता अमिताभ बच्चन को प्रदान किया गया

दादा साहेब पुरस्कार विजेताओं की सूची


वर्ष (समारोह)
नाम
2018 (66 वां)अमिताभ बच्चन 
2017 (65वां)विनोद खन्ना
2016 (64वां)कसिनाथुनी विश्वनाथ
2015 (63वां)मनोज कुमार
2014 (62वां)शशि कपूर
2013 (61वां)गुलजार
2012 (60वीं)प्राण
2011 (59वां)सौमित्र चटर्जी
2010 (58वां)के. बालचन्दर
2009 (57वां)डी. रामानायडू
2008 (56वां)वी. के. मूर्ति
2007(55वां)मन्ना डे
2006 (54वां)तपन सिन्हा
2005 (53वां)श्याम बेनेगल
2004 (52वां)अडूर गोपालकृष्णन
2003 (51वां)मृणाल सेन
2002 (50वां)देव आनन्द
2001 (49वां)यश चोपड़ा
2000 (48वां)आशा भोसले
1999 (47वां)ऋषिकेश मुखर्जी
1998 (46वां)बी. आर. चोपड़ा
1997 (45वां)कवि प्रदीप
1996 (44वां)शिवाजी गणेशन
1995 (43वां)राजकुमार
1994 (42वीं)दिलीप कुमार
1993 (41वां)मजरूह सुल्तानपुरी
1992 (40वां)भूपेन हजारिका
1991 (39वां)भालजी पेंढारकर
1990 (38वां)अक्कीनेनी नागेश्वर राव
1989 (37वां)लता मंगेशकर
1988 (36वां)अशोक कुमार
1987 (35वां)राज कपूर
1986 (34वां)बी. नागी. रेड्डी
1985 (33वां)वी. शांताराम
1984 (32वां)सत्यजीत रे
1983 (31वां)दुर्गा खोटे
1982 (30वां)एल. वी. प्रसाद
1981 (29वां)नौशाद
1980 (28वां)पैडी जयराज
1979 (27वां)सोहराब मोदी
1978 (26वां)रायचन्द बोराल
1977 (25वां)नितिन बोस
1976 (24वां)कानन देवी
1975 (23वां)धीरेन्द्रनाथ गांगुली
1974 (22वां)बोम्मीरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी
1973 (21वां)रूबी मयेर्स (सुलोचना)
1972 (20वां)पंकज मलिक
1971 (19वां)पृथ्वीराज कपूर
1970 (18वां)बीरेन्द्रनाथ सिरकर
1969 (17वां)देविका रानी   

Be yourself; Everyone else is already taken.

— Oscar Wilde.

This is the first post on my new blog. I’m just getting this new blog going, so stay tuned for more. Subscribe below to get notified when I post new updates.

Published by adarshinstitutemorena

Only educational article

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started